20 दिसंबर 2015 - 15:37
तुर्की विदेश मंत्रालय ने इराक़ से अपने सैनिक निकालने की सूचना दी।

तुर्की के विदेशमंत्रालय ने इराक़ से अपने सैनिकों के निकालने की सूचना दी है।

तुर्की के विदेशमंत्रालय ने इराक़ से अपने सैनिकों के निकालने की सूचना दी है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के विदेशमंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान से अपील किए जाने के बाद इराक़ से तुर्क सैनिकों के निकलने की कार्यवाही, की जा रही है।
इस बयान में तुर्की के विदेशमंत्रालय ने इराक़ी सरकार के साथ समन्यवय किए बिना इस देश में सैनिक भेजे जाने की बात भी स्वीकार की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार तुर्की, इराक़ से अपने सैनिकों को निकालने का क्रम जारी रखने का इरादा रखता है।
ज्ञात रहे कि दो सप्ताह पूर्व भारी हथियारों और सैन्य उपकरणों के साथ तुर्क सैनिकों के इराक़ में प्रविष्ट होने के बाद, बग़दाद और अंकारा के संबंध तनावग्रस्त हो गये थे। ज्ञात रहे कि इस संदर्भ में पिछले शुक्रवार को बग़दाद ने सुरक्षा परिषद में तुर्की के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी है।